सपने में कपड़े देखने का क्या मतलब है? सपनों में कपड़ों का मतलब | Sapne me kapde dekhne ka matlb

सपने अक्सर, कई बार हकीकत से ज्यादा सच लगने लगते हैं। सपने में होने वाली घटनाए – मान लीजिए सपने में आपने कपड़े देख लिया, तो क्या इसका कोई मतलब भी है?? सपने तो सभी को आते हैं बहुत से लोगों को तो याद भी नहीं रहता  रात में उन्हें सपना भी आया था। अगर याद आ भी जाए तो कभी पूरा सपना याद नहीं रहता..

कहते है…! सपने हमारे जीवन के छुपे कुछ अज्ञात पन्नों को जानने कि कड़ी है। हर सपने का अपना अलग अर्थ होता है मान लिजिए आपने सपने में कपड़े देख लिया…

 

सपने में कपड़े देखने का मतलब है ये सपना आपके लिए शुभ और अशुभ दोनों संकेत हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार कपड़े का सपना आना अधिकतर शुभ रहता हैं लेकिन यह इस बात पर भी निर्भर करता है आपने सपने में क्या देखा, किस रंग के कपड़े देखे और उस कपड़े के साथ आप क्या कर रहे थे???

 

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने का आना हमारे भूत, भविष्य, और वर्तमान में हुए घटनाओ का संजोग है जिन्हे हम स्वप्न के रूप में देखते है

 

सपने में वैसे तो हम बहुत सी चीजें देखते हैं लेकिन आज विशेषकर हम आपको सपने में कपड़े देखने से जुड़ी गुथियो को सुलझाने का प्रयास करेंगे। हम जानेंगे अलग अलग रंग के कपड़े सपने में देखने का मतलब क्या होता हैं –

 

Table of Contents

सपने में कपड़े देखने का मतलब | Sapne me kapde dekhne ka matlb | dream meaning of cloths in hindi

 

सपने में सफेद कपड़े देखने का मतलब – white color dream meaning

सफेद रंग सुख, शांति और समृद्धि का प्रतीक हैं स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में सफेद रंग का दिखना जीवन में सुख – शांति बढ़ने का संकेत देता है। सपने में सफेद रंग दिखना विवाह की ओर भी इशारा करता है।
सफेद कपड़ा देखना : सपने में सफेद कपड़े देखना शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता हैं सपने में सफेद कपड़े पहने आदमी को देखना खुशखबरी मिलने का संकेत है।
सफेद कपड़ा पहनना : सपने में खुद को सफेद कपड़े पहने देखना बताता है जल्द ही आपको सफलता मिलने वाली हैं सुख – समृद्धि का जीवन में प्रवेश होने वाला है। वहीं कोई दूसरा सफेद कपड़े पहने दिखे, ये अच्छा संकेत नहीं है किसी प्रकार की हानि हो सकती है।
सफेद कपड़ा खरीदना : सफेद कपड़े खरीदने वाला सपना बताता हैं कड़ी मेहनत के बाद ही आपको परिणाम देखने को मिलेगा। यह भी एक शुभ संकेत है।

 

सपने में काले कपड़े का मतलब – black color dream meaning

काला रंग बुराई और अंधेरे का प्रतीक है। सपने में यदि काले रंग का कुछ भी दिखे तो यह बिल्कुल भी शुभ नहीं होता है। काला रंग सपने में देखना, आगे चलकर अनहोनी होने की संभावना को दर्शाती है। इसलिए जिसे भी इस तरह का सपना आए वह सतर्क रहें।
काले कपड़े देखना : अगर सपने में आप काले रंग का कपड़ा देखते हैं तो ये जीवन में मुसीबतों के आने का संकेत देता है। स्वप्न शास्त्रीयों के अनुसार ये बिल्कुल भी शुभ सपना नहीं है तथा इसके भयंकर परिणाम देखने को मिल सकते है।
काले कपड़े पहनना : काले कपड़े पहनना ऐसे सपने देखना बुरे संकेतों को दर्शाता है व्यक्ती को ऐसे लोगों से बच कर रहना चाहिए जो उन्हे नुकसान पहुंचा सकते हैं। उन्हें जरूरत से ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।
काले कपड़े में आदमी देखना : अगर सपने में काले कपड़े पहने आदमी दूर जाए ये शुभ संकेत है लेकिन काले कपड़े पहने व्यक्ति आते दिखे तो संकट और परेशानी आने वाली है।

 

सपने में लाल कपड़े का मतलब – red color meaning of dream

लाल रंग प्यार, साहस, बहादुरी जैसे गुणों को दर्शाता हैं। सपने में लाल रंग का दिखना सकारात्मक और नकारात्मक दोनों पक्षों को उभरता है यह जीवन में तीव्र भावनाओ के उजागर होने को दर्शाता है इसका मतलब हैं भविष्य में आप कठोर और अतिसंवेदनशील भावनाओं से रूबरू होंने वाले हैं।
लाल कपड़े में स्त्री : सपने में लाल कपड़े वाली स्त्री देखना शुभ संकेत माना जाता है घूंघट वाली स्त्री लक्ष्मी माता का प्रतीक है अतः इसे धन लाभ होने की संभावना है
लाल कपड़े पहनना : सपने में लाल कपड़े पहनने का मतलब – आप संवेदनशील भावनाओ को नहीं छुपा पाते हैं लोग आपको कमजोर समझकर मनमानी करने की कोशिश भी करते हैं ये सपना आपको आपके व्यक्तित्व के बारे में जानकारी दें रहा होता हैं।

 

सपने में पीला कपड़े का मतलब – yellow color meaning of dream

पीला रंग शांति और गतिशील रहने का प्रतीक है जैसे सूरज का पीला रंग, ये जीवन में अच्छाई को दर्शाता है। सपने में पीले रंग का दिखना अध्यात्मिक बनने का संकेत देता है साथ ही खुशियों के जीवन में प्रवेश को भी दर्शाता है।
पीला कपड़ा पहने देखना : स्वप्न शास्त्रीयों के अनुसार पिले रंग का कपड़ा पहने देखना शुभ संकेत माना जाता है यह जीवन में आध्यात्मिक झुकाव की ओर भी इशारा दे रहा होता है।
पीली साड़ी देखना : यदि कोई पीली साड़ी पहने महिला को सपने में देखता है ये उसके पारिवारिक जीवन में खुशहाली आने का संकेत है। पीली साड़ी जुड़ाव और मित्रता का भी स्वरूप माना जाता है।

 

सपने में नीले कपड़े का मतलब – blue color dream meaning

नीला रंग सच्चाई, ईमानदारी का प्रतीक है सपने में नीला रंग आध्यात्मिक विस्तार और आपके अच्छे गुणों के विस्तारण को दर्शाता है।
नीला कपड़ा : सपने में नीले रंग का कपड़े देखने को बहुत ही शुभ माना जाता है। ये सपना इच्छाओं और मनोकामनाओं के पूरा होने के में बताता है।
नीला तालाब : सपने में यदि आप नीले रंग का तालाब दिखे तो इसका मतलब आप जल्द ही आध्यात्मिक जीवन की शुरुआत करने वाले है अथवा आध्यात्मिकता के प्रति आपकी रुचि बढ़ने वाली है।

 

सपने में हरे कपड़े का मतलब – green color dream meaning

हरा रंग नई शुरुआत के लिए जाना जाता है। इसके अलावा सफलता और धन वैभव का प्रतीक है। सपने में दिखी हरे रंग की चीज आपके जीवन के विषय में बहुत कुछ बताती हैं।
हरे रंग की चूड़ी : मनोविज्ञान के अनुसार सपने में हरे रंग का कुछ भी देखना, सजग बनने को प्रेरित करता है। इसका मतलब यह भी है कड़ी मेहनत के बाद जब सफलता नहीं दिख रही होती हैं तो आप जल्दी हताश हो जाते हैं इसलिए आपको खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए
हरे रंग की साड़ी पहनना : सपने में हरे रंग की साड़ी पहनना स्वप्न शास्त्र के अनुसार शुभ संकेत माना जाता है। ये प्रतिष्ठा में विधि लेकर आता हैं यदि आप अविवाहित हैं तो आपके लिए अच्छा संदेश है।

 

सपने में रंग बिरंगे कपड़े देखने का मतलब – colors dream meaning

यदि सपने में आप रंगीन कपड़े देखते हैं या रंगबिरंगे चीजे देखते हैं यह आपके लिए अत्यंत शुभ सपना है। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो विवाह संभव है।

 

गुलाबी रंग का कपड़ा – pink color dreamming defination

सपने में गुलाबी रंग के कपड़े अथवा चीजे देखना जीवन में प्रेम आगमन का संदेश है। गुलाबी रंग प्यार का सूचक है यह स्नेह, दयाभाव, खुशी, और आनंद का भी प्रतीक माना जाता है।

 

कपड़े से जुड़े अन्य सपनों के मतलब – clothing related other dream and there meaning

 

नए कपड़े का सपना – sapne me naye kapda dekhna

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में अथवा नए कपड़े का सपना आना या देखना आपके लिए शुभ संकेत दे रहा होता है। यह सपना बताता है आप जीवन में उच्च मुकाम को हासिल करने वाले हैं। अगर बहुत मेहनत के बाद भी आपको कामयाबी नहीं मिल रही थी इस दौरान यदि आपको इस तरह का सपना आया है तो जल्दी सफलता आपके कदम चूमने वाली है।
अगर नए कपड़े का सपना आपको बार-बार आता है तो इसका मतलब यह भी है आपको बहुत बड़ा फायदा होने वाला है।

 

सपने में कपड़े की दुकान देखना – clothing store in dreams

सपने में खाली दुकान दिखना अशुभ है यह व्यापार में हानि होने का संकेत होता है। वहीं सपने में दुकान का भरा हुआ दृश्य दिखना फायदे का संकेत हैं। यदि आप रोजगार की तलाश में भटक रहे थे यदि ऐसे समय में आपको इस तरह का सपना आया है तो यह सपना संकेत है आपको जल्दी रोजगार मिलने वाला है।
व्यापार में घाटे के दौरान यदि इस तरह का सपना आए तो घाटा लाभ में बदलने वाला हैं। लेकिन यदि आप सामान्य व्यक्ति हैं और आपको इस तरह का सपना आया है तो इसका मतलब है आप जिस भी क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं वहां तरक्की होने वाली है।
खाली दुकान दिखने पर क्या करे : यदि आप सपने में खाली दुकान देखते हैं और इससे होने वाले दुषपरिणामों से बचना चाहते हो तो आपको मेहनत के साथ अपने दिमाग का पूरा उपयोग करना होगा

फटे कपड़े का सपना – sapne me fate kapde dekhna

यदि आपको फटे हुए कपड़े का सपना आए या सपने में किसी कारणवश कपड़ा फट जाए तो इस तरह का सपना बिल्कुल भी शुभ नहीं होता है। कपड़े का फटना या फटे कपड़े पहनना इस तरह का सपना बताता है – जीवन में, कार्यक्षेत्र, अथवा पारिवारिक जनो में हानि हो सकतीं है।
ये सपना बताता है आपके भरोसे के लोग ही आपको नीचा दिखाने का प्रयत्न करेंगे। फटे कपड़े का सपना आना आर्थिक तंगी का भी संकेत देता है।
संकट से उभरे: इससे बचने के लिए आपको कड़ी मेहनत करने की जरूरत है उन लोगों से बचें जो विश्वसनीय नहीं है

 

सपने में कपड़े खरीदना – sapne me kapde kharidna

सपने में यदि आप स्वयं के लिए कपड़े खरीद रहे हैं तो यह सपना बताता है जल्द ही आप एक नए मुकाम की शुरुआत करने वाले हैं। यह काम आपके आर्थिक जीवन में बहुत बड़ा सुधार लाने वाला होता है। अगर सपने में आप ढेर सारे कपड़े खरीद रहे हैं तो जल्द ही आपके बहुत सारे दोस्त आपको मिलकर बधाई देने वाले हैं लेकिन किस बात की बधाई इसका पता नहीं

 

कपड़े बेचना – sapne me kapde bechna

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में कपड़ा बेचना जीवन में संकट, आर्थिक तंगी के आगमन का संकेत होता है। ऐसे व्यक्तियों का निकट भविष्य चुनौतियां से भरा होता है। वहीं कोई दूसरा व्यक्ती कपड़े बेच रहा है तो यह आपके लिए शुभ है
संकट से उभरे: इस समस्या से बचने का कोई उपाय नहीं, लेकिन इसके प्रकोप को कम करने के लिए आपको अपने जीवन साथी की मदद लेनी होगी

 

कपड़े सुखते देखना – kapde sukhate dekhna dream meaning

सपने में कपड़े सुखते देखना या खुद को कपड़े सुखाते देखना आपके लिए चेतावनी है आने वाले दिनों में आपके ऊपर कोई बड़ी परेशानी आ सकती है कपड़े सूखने वाला दृश्य सपने में जो भी देखता है उसका अपने कार्य में पूर्णत: ध्यान रहता हैं जिस वजह से हानि हो सकती है। ये सपना आपको यही बताने का प्रयास कर रहा है
संकट से उभरे: यदि आप हानि होने से बचना चाहते है तो आपको अपने कार्य के प्रति सजग बनने की आवश्यकता है।

 

कपड़े इस्त्री करना – kapde iron karna dream meaning

यदि सपने में आप कपड़े इस्त्री करते नजर आते हैं तो यह सपना आपको चेतावनी दे रहा होता है यदि आपने अपने बिजनेस अंदर बदलाव नहीं लाया तो आने वाले समय में आपको इसका बहुत बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
यदि आप अपनी चीजे अस्त व्यस्त रखते हैं उन्हें संभाल कर नहीं रखते। इस वजह से जीवन में समस्या आ सकती है। वैसे इस तरह का सपना आपके लिए सकारात्मक भी है क्योंकि आपको संभलने के लिए चेतावनी दे रहा होता है
संकट से उभरे: इससे बचने के लिए आपको संयम रखने की आवश्यकता है, कार्य में मन लगाए आपको फायदा होगा।

 

सपने में कपड़े जलना – sapne me kapde jalna meaning of dream

दोस्तों वास्तविक जीवन में ही कपड़े का जलन अशुभ माना जाता है। वहीं यदि इस तरह की चीजें आप सपने में देखते हैं तो यह आपके लिए शुभ और अशुभ दोनों संकेत दे रहा होता है आपके जीवन में कोई बड़ा संकट आने वाला है
जलते हुए कपड़े का सपना आना इसका ये मतलब भी है जल्द ही आप बहुत बढ़ी चुनौती का सामना करने वाले हैं। यहां आपकी गलतियां ही आपके परेशानी की वजह बनेगी, जों आपको संकट में भी डाल देगा।
संकट से कैसे उभरे : यदि इसके परिणाम से आप बचना चाहते है तो एक नई शुरुआत करना ही इसमें आपकी मदद कर सकता है।

 

बहुत सारा कपड़ा देखना – kapde dekhna sapne me

यदि सपने में आप बहुत सारे नए कपड़े देखते हैं यह सपना आपके लिए शुभ है। वहीं सपने में यदि आप बहुत सारे गंदे या पुराने कपड़े देखते हैं यह जीवन में परेशानियों के आने का संकेत है। कार्यक्षेत्र संकटों से घिरा होगा। आप ना चाहते हुए भी संकटों में पड़ेंगे और अपनी ही हानि करवा लेंगे।
संकट से उभरे: इससे बचने के लिए आपको विशेषकर सावधानियां बरतने कि जरूरत है। तभी आप इस समस्या से निकल पाएंगे।

 

कपड़े गंदे होने का सपना – kapde kharab hona dreams

कपड़े गंदे होने का सपना आना बिल्कुल भी शुभ नहीं होता है। दूसरे लोग आपको कष्ट पहुंचाने का हर संभव प्रयास करते है लोग आपको अपमानित कर सकते है आप विवादों में पड़ोगे।
संकट से उभरे: इससे बचने के लिए आपको ऐसे जगहों पर जाने से बचना चाहिए जहां आपके शत्रु निवास करते हो

 

कपड़े बदलना – kapde badalna dream meaning

सपने में कपड़े बदलना आपके अंदर की छुपी हुई प्रतिभा के बाहर आने का संकेत हैं यह सपना धोखा खाने का भी संकेत दे रहा होता है। अगर आप किसी अन्य व्यक्ति को बार-बार कपड़े बदलते, बार-बार अलग-अलग रंगों के कपड़ों में देखते हैं तो यह सपना आपको चेता रहा है आप जिन लोगों को अपना समझते हैं भरोसा करते हैं वहीं आपको धोखा दे सकते हैं।
यदि आप खुद को सपने में कपड़े बदलते हुए देखते हैं तो यह आपके अंदर छुपी प्रतिभा के बाहर आने का संकेत है

 

कपड़े दान करना – sapne me kapde dan karna

दोस्तों दान देने अथवा लेने पर अनेको बातें प्रचलित हैं जैसे – जितना लोगों का भला करोगे उतना आपका भी भला होगा। दान करना एक महान पुण्य का कार्य हैं दान कई प्रकार के होते हैं जैसे – अन्न धान, वस्त्र दान, गोदान, भूमि दान
सपने में यदि आप खुद कपड़े दान करते हुए दिखते हैं तो यह आपके लिए शुभ सपना है इसका मतलब आने वाले दिनों में आर्थिक लाभ हो सकता है। अगर किसी अन्य व्यक्ति को दान करते देखे, यह जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह कराता हैं। मानसिक विकार खत्म होंगे। लेकिन सपने में यदि आप कपड़े दान ले रहें हैं यह शुभ संकेत नहीं है क्योंकि दान लेना कर्जा सिर पर आने का संकेत है।

 

नए कपड़े पहनना – nye kapde pehnane ka sapna

स्वप्न शास्त्र के अनुसार दोस्तों अगर सपने में आप खुद को नए कपड़े पहनते देखते हैं तो यह सपना आर्थिक स्थिति सुधारने का संकेत दे रहा होता है यह सपना आर्थिक लाभ पहुंचाने वाला सपना है ये सपना जीवन में खुशहाली, सुख, समृद्धि आने की ओर भी इशारा कर रहा होता है।

 

कपड़े सिलना – sapne me kapde silne ka matalab

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में सिलाई करना या कपड़े सिलने वाला सपना देखना अत्यंत शुभ माना जाता है। इस तरह के सपने का आना बिगड़े काम बनने, परेशानियों के दूर जाने का इशारा होता है यदि आप अक्सर अपने स्वस्थय को लेकर चिंतित रहते हैं तो यह सपना आपके स्वास्थ्य के प्रति शुभ समाचार लेकर आता है।

 

कपड़े गिफ्ट देना – kapde gift dena dream meaning

कपड़े का गिफ्ट लेना या देना दोनों शुभ और अच्छा सपना माना जाता है ये कार्य में सफलता मिलने, समस्याओं से छूटकारा मिलने का संकेत देता है। इसका मतलब ये भी आपको जल्द ही खुसखबरी मिलने वाली है।

 

बिखरे हुए कपड़े देखना – bikhre hue kapde dekhne ka matalab

सपने में यदि आप अस्त-व्यस्त बिखरे हुए कपड़े देखते हैं तो यह किसी आर्थिक नुकसान के विषय में आपको चेतावनी दे रहा है यदि कपड़े अस्त-व्यस्त होने के साथ गंदे भी है तो यह किसी बड़ी मुसीबत के प्रवेश का संकेत है।

 

सपने में कपड़े धोना – sapne me kapde dhone ka matalab

अगर सपने में आप खुद को कपड़े धोते देख रहे थे तो ये सपना आपके लिए थोड़ा अशुभ हो जाता है यह जीवन में छोटी-छोटी कठिनाइयों के आने का संकेत दे रहे होते है।
लेकिन यदि कोई और कपड़े धो रहा है तो ये सपना आपको किसी लंबी व सुखद यात्रा पर जाने का संकेत दे रहा होता हैं।

 

कपड़े चोरी करना – sapne me kapde chori dream meaning

सपने में यदि आप खुद को कपड़ा चोरी करते देखते हैं तो यह आपके लिए शुभ है वहीं कोई और कपड़े चोरी कर रहा है तो यह सपना बताता है आपका कोई पुराना राज लोगों के सामने आने वाले हैं। ये सपना आपको आने वाली किसी बड़ी मुसीबत के लिए तैयार रहने का भी इशारा दे रहा है।

 

सपने में पुराने कपड़े देखना – purane kapde ka sapna dream meaning

सपने में पुराने कपड़े का दिखना शुभ और अशुभ दोनों होता है यह जीवन में किसी सकारात्मक बदलाव की ओर इशारा कर रहा होता है यदि कपड़े फटे हुए होने के साथ गंदे भी है तो यह किसी दुर्घटना का संकेत दे रहा होता हैं

 

सपने में बच्चों के कपड़े देखना – sapne me baccho ke kapde dekhna

सपने में छोटे बच्चों के कपड़े दिखना, यदि कपड़े पर खून लगा है यह सपना बताता है आप बहुत जल्द किसी समस्या में पड़ने वाले हैं यह आपको बुरे दिन आने का संकेत दे रहा है
सपने में अगर आपको छोटे बच्चों के साफ सुथरे और सुंदर कपड़े दिखते हैं तो यह सपना बताता है आप जीवन में उन्नति के शिखर को छूने वाले हैं आपका सम्मान बढ़ने वाला है आप प्रसिद्धि पाएंगे।

 

Hindiram के कुछ शब्द
आशा करता हूं सपने में कपड़े देखने का मतलब, जिस सपने का मतलब आप ढूंढ रहे थे वह आपको मिल गया होगा, dream meaning of cloths सपने में कपड़े देखनेे का अर्थ कुछ दूसरा भी हो सकता है यहां हमने सभी रंग के कपड़े जो अक्सर सपने में देखे जाते हैं सभी को बताया है। फिर भी यदि आप कुछ पूछना चाहे तो कमेंट में पूछ सकते हैं

Share on:    

Leave a Comment