Pant shirt color matching kaise kare | पैंट शर्ट कलर मैच कैसे करे

सोचिए, कितना बढ़िया होता, कलर मैचिंग कंबीनेशन के पैंट शर्ट (pant shirt) पहन के निकले और और देखने वाले हमारी तारीफ पे तारीफ करे, हमने बेस्ट कॉन्बिनेशन के शर्ट (color of shirt) और पैंट (color of pant) पहनी है।

लेकिन सच तो कुछ और हैं.. जिसे जानकर हमारा यह ख्वाब, ख्वाब ही रह जाता है हमें तो पैंट शर्ट कलर मैचिंग आता ही नहीं, आता हैं तो बस कपड़े पहनना! 

क्या ऐसा कोई तरीका नहीं, जिससे कपड़ों के कलर मैचिंग करना चुटकियों में सीखा जा सके। बस कुछ मिनट में कलर कॉन्बिनेशन के बादशाह बन जाए और खुद शर्ट पैंट कलर कांबिनेशन(shirt pant color combination) बनाए?

हां हैं…बिल्कुल है!

 कलर कंबीनेशन थियोरी जिससे आप आसानी से color matching सीख सकते हैं। आइए देखें…

पैंट शर्ट कलर कॉम्बिनेशन थियोरी (Pant shirt colour combination theory)

Pant-shirt-color-theory


मेरा मानना है, कपड़े के कलर मैचिंग सीखना ज्यादा बेहतर रहेगा। चंद मैचिंग कपड़ों को जानने से, इससे फायदा ये होगा भविष्य में यदि आपको अपने लिए कलर कॉम्बिनेशन (shirt pant color combination) बनाने की जरूरत पड़ती है, आप आसानी से color combination बना सकेंगे। 


फिर चाहे वह फॉर्मल कपड़े( formal pant shirt color combination) हो या आप कोई कैजुअल लुक (casual look ) बनाने की सोच रहे है।


एक अच्छा रंग का कॉन्बिनेशन चाहे वह शर्ट हो या पैंट जीरो से हीरो बना सकता है।

कपड़ों के रंगों के प्रकार (types of colors) 


मै मानता हूं आप सभी रंग और उसके प्रकारों के विषय में पहले से जानते होंगे। रंग कैसे बनते है? विभिन्न शेड के रंग कैसे बनते है? इसलिए हम मुख्य तीन रंगों को देखेंगे, जिन्हें प्राइमरी कलर (प्राइमरी कलर) कहा जाता है:

  1. लाल रंग
  2. पीला रंग
  3. नीला रंग

इन्हें प्राइमरी कलर इसलिए कहा जाता है, क्युकी यही तीन कलर नेचुरली पाए जाते है इसके बाद जितने भी रंग आप जानते हैं वे इन्हीं रंगों को मिलाकर बनाए जाते हैं। विभिन्न रंगों के शेड कलर-कंबीनेशन तैयार किए जाते हैं।

देखिए… कपड़ों के रंग देखते समय मुख्यतः हमें तीन चीजों को अधिक महत्व देना चाहिए- वह हैं!

  1. कलर सचूरेशन ( saturation )
  2. कलर ब्राइटनेस ( brightnes )
  3. कपड़े का कलर ( colours )


चिंता न करें, अगर लगे कुछ समझ नहीं आ रहा, हम आसान भाषा में ही समझेंगे…


सैचुरेशन

 कपड़ों में सचूरेशन का मतलब है वह कितना फीका है अर्थात उसका कलर कितना हल्का(light shade) है  जितना ज्यादा सचूरेशन होगा कलर उतना ही फीका और चमकीला होते जाता हैं।  
                                            

ब्राइटनेस


 लोग अक्सर कपड़ों के कलर में ब्राइटनेस और सैचुरेशन समान समझने की भूल कर बैठते हैं। परंतु दोनों एक दूसरे से बिल्कुल भिन्न है                             

ब्राइटनेस बढ़ना अर्थात रोशनी बढ़ना, जबकि सैचुरेशन में नेचुरल चमक बढ़ती है

कलर 

 हमने तीन रंग के प्रकार (प्राइमरी कलर्स) देखें, जिनके combination से different colour बनाए जाते है लेकिन अब रंग केे तीन रूपों के माध्यम से समझेंगे पैंट शर्ट कलर मैच कैसे कर सकते है?



  • न्यूट्रल कलर (Neutral colour): इन रंग के कपड़ों में ना ब्राइटनेस होता, और ना सचूरेशन – सफेद, काला, ग्रे, नेवी ब्लू आदि इसके उदाहरण हैं।
  • सचुरेटेड कलर(Saturated colour): इस रंग के कपड़े चमकीले अर्थात इनका रंग फिका और चमकदार होता हैं, क्रीम, गुलाबी, हल्का लाल, ऑरेंज आदि इसके उदाहरण हैं।
  • अनसचुरेटेड कलर(Unsaturated colour): इस तरह के रंग वाले कपड़े गहरे(dark colour) होते हैं unsaturated color में सचूरेशन नहीं रहता। गहरा लाल, नीला, भूरा आदि इसके उदाहरण हैं।

कलर कॉम्बिनेशन वाले कपड़े कैसे चुने?(how to choose clothes with matching colour)

 

शर्ट पैंट का कलर कॉम्बिनेशन, सचुरेटेड और अनसचुरेटेड कलर्स से बनना सबसे बेस्ट रहता है। लाइट और डार्क कलर कपड़े का मैचिंग करना आपको खूबसूरत के साथ स्टाइलिश दिखाता है।

 

लेकिन इसके साथ पहनने वाले का रंग, कपड़ों के साथ उसकी खूबसूरती बढ़ाने के लिए जरूरी है। अत: हमें यह भी देखना चाहिए शरीर का रंग कपड़ों के रंग (shirt pant color) से किस तरह मदभेद करता हैं-

कपड़े और शारीरिक रंग का मतभेद


अगर बात करें शाररीक रंगों की इसके प्रकार अनेक है। पर जैसे कि हम भारतीय है, यहां मुख्यत: शरीर के तीन रंग पाए जाते है। (three types of body color for clothes color combination)

काले रंग के लोग: भारत देश, यहां वातावरण गर्म है इसलिए  काले रंग के शरीर वाले लोग अधिक मिलते हैं। काले शरीर वाले लोगों को सचुरेटेड रंंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए।

 अर्थात हल्के रंग के कपड़े से परहेज करना चाहिए। क्योंकि ये आपको अधिक काला दिखायेगा।

आपको न्यूट्रल अथवा अनसैचुरेटेड कपड़ों का कलर कंबीनेशन या इन्हीं रंग के कपड़े पहनना चाहिए हैं।


सांवले रंग के लोग: सांवले रंग वाले लोग सबसे ज्यादा है, इसकी एक वजह वातावरण में बदलाव और जीवन शैली में परिवर्तन है। जिससे कारण लोगों ने सांवला रंग पा लिया हैं।  
अब तो लोग क्रीम लगा कर गोरे हो रहे है।

 अत: इन लोगो को सेचुरेटेड कपड़े पहनने से बचना चाहिए, हालांकि सेचुरेटेड कपड़े के कलर कंबीनेशन भी अच्छे लगते है पर अच्छा होगा आप न्यूट्रल और अनसैचुरेटेड (shirt pant color combination) के कपड़े अर्थात गहरे रंगों की तरफ जाए। इसे पहनने की वजह यह भी हैं आपको यह गोरा दिखाएगा।


गोरे रंग के लोग: वैसे तो गोरे रंग के शरीर वाले भी बहुत हैं। वैसे लोग आज बहुत सी तकनीक अपनाकर, दवाइयों के प्रयोग से गोरे हो जाते, इनके रंग की खास बात हैं – इन पर सभी रंग (best color combs) सूट करते हैं। ये सभी कपड़ों के रंगों में सुंदर देखते हैं 


एक जरूरी बात: हालांकि कलर मैचिंग (color matching) जरूरी है, पर कपड़ों की फिटिंग को भी उतना ही महत्व देना चाहिए।

इसलिए चाहे आप ब्लू पैंट(blue pant) ब्लैक शर्ट(black shirts) पहने, अथवा ब्लैक पेंट(black pant) ब्लू शर्ट(blue shirt), या फिर ब्लैक शर्ट और वाइट शर्ट (black & whites shirt pants) उसकी फिटिंग करने के विषय में सोचना एक अच्छा फैशन नियम है।

जरूर पढ़े: कम हाइट हो तो कैसे कपड़े पहनने

कपड़ा कलर कॉन्बिनेशन कैसे बनाएं (how to make clothes colour combination)


एक अच्छा पैंट शर्ट कलर कॉम्बिनेशन हमेशा दो रंगों से मिलकर बनता है। इसका मतलब आपको दो या तीन रंगों का ही कलर कॉम्बिनेशन तैयार करना चाहिए। यदि कमीज हल्के रंग की हो तो पतलून गहरे रंग का होना चाहिए, या फिर इसका उल्टा भी कर सकते हैं।

आपको डार्क कलर ( dark color) के साथ कभी भी डार्क और लाइट कलर(लाइट color) के साथ, लाइट कपड़ों को मिलाने से बचना चाहिए। आप सफेद शर्ट (white shirt) के साथ काले(Black) अथवा नीले रंग की पैंट कलर मैचिंग कर सकते हो:

लेकिन कभी-कभी एक कलर शेड भी बेस्ट कलर कंबीनेशन बना सकता हैं पर कलर कंट्रास्टिंग जरूर करें। उदाहरण के लिए काले पैंट और शर्ट के साथ जूते या बेल्ट सफेद रखना अच्छा रहता है।


जरूरी बात: लेकिन कभी-कभी कलर मैचिंग से ज्यादा कपड़ों के प्रकार जैसे कपड़ेे के फैब्रिक कैसाा पहचाने, कपड़ा किस पैटर्न से बना है ? शर्ट पैंट कांबिनेशन से अधिक जरूरी होता है इसलिए इसका भी ध्यान रखने की जरूरत होती है…

Clothes pattern for matching best shirt pant

 कपड़े कितने प्रकार के होते हैं यह जानना जरूरी हो जाता है जब आप एक अच्छाा क्लोथ्स कॉन्बिनेशन बिल्ड कर रहे हो, मुख्यता 4 प्रकार के ड्रेसिंग स्टाइल होते हैं

  • Casual dressing
  • Formal dress
  • Classical dress
  • Elegant style dress
Casual dress: इस तरह की कपड़े हम अपने रोजमर्रा के कार्यों में पहनते हैं जैसे घर पर, बाहर जाने पर, या कुछ कार्य करते समय। उदाहरण – जींस, टी शर्ट, पैंट

Formal dress:  इसे स्कूल या बिजनेस मीटिंग या कॉलेज में पहनते हैं येेेे अधिकतर solid Patten में होते है। उदाहरण – यूनिफॉर्म

Classic dress : ये विशेष अवसरो पर पहने जाने जाते हैं जैसे शादियों, पार्टियोंं में  

Elegant dress: यह फॉर्मल और क्लासिक का मिश्रण रूप है, जिसे लोग अलग अलग इवेंट में पहनते है। जैसे – शेरवानी, गाउन

कपड़ों के पैटर्न


Solid: इस तरह के कपड़ों में किसी भी तरह के डिजाइन नहीं होते, ये एक ही कलर का रहता है


Checks shirt: इनमें स्टाइल बने होते हैं जो इसे स्टाइलिश देखता है


Striped shirt: इस तरह के कपड़ों में  स्टाइलिंग के लिए स्ट्राइप्स पैटर्न बने होते हैं जो डांडिया जैसे रहती है।


Printed : इस तरह के कपड़ों में डिज़ाइन बनाए जाते है जैसे फुल के, घर के


कुछ कलर कॉन्बिनेशन के उदाहरण

सफेद: काला, लाल, नीला

नीला: खाखी, सफेद, गुलाबी

भूरा: नीला, सफेद, क्रीम

काला : सफेद, लाल, बेबी पिंक

पीला : ब्लैक, ब्लू, सफेद

जरूर पढ़े: गर्भवति को कैसे कपड़े पहनने चाहिए

तो दोस्तो अब तक तो आपको पैंट शर्ट कलर मैच करना आ ही गया होगा, अगर आपको फिर भी समस्या आए तो आप हमसे हमारे facebook page Hindiram पर पर्सनली पूछ सकते है

Share on:    

Leave a Comment